डूडी के जल्द स्वस्थ होने की कामना, किया रुद्राभिषेक

बीकानेर। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के विदेश दौरे के दौरान चोटिल हो जाने पर शनिवार को उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने ब्रहमेश्वर महादेव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक किया।

एनएसयूआई के बैनर तले हुए इस धार्मिक आयोजन में मौजूद सभी लोगों ने अपने नेता डूडी के जल्द स्वस्थ होने की महादेव से प्रार्थना की।

लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने  बताया कि डूडी अभी विदेश में ही हैं और  चिकित्सकों की सलाह पर आराम कर रहे हैं। हादसे में उनके पैर में फ्रेक्चर आया है और शरीर पर दो-तीन जगह हल्की चोटें लगी हैं। फिलहाल वे ठीक हैं।

आयोजन में बिशनाराम सियाग के साथ कुलदीप विश्नोई, अरविंद चारण, रामचंद्र भादू,  प्रमोद विश्नोई, गोपीकिशन शर्मा, रोहित बाना, सांवरलाल भादू, भीमसेन खिलेरी,  अतुल स्वामी, सीताराम, कानाराम सारण, दिनेश गाट, ओमप्रकाश भादू, मनोज विश्नोई सहित कई जने मौजूद रहे।

Newsfastweb: