पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार, पति लटका फंदे पर

2463
पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार
नोखा के पांचू थाना हलके में हुई घटना

बीकानेर। पांचू थाना हलके में रहने वाले एक शख्स ने गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और उसे मरा समझ कर खुद ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पांचू पुलिस ने घायल महिला को नोखा के राजकीय अस्पताल में भिजवाया और मृतक का शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पहचान पांचू थाना हलके के सेंगला गांव निवासी पुरखाराम के रूप में की है। यह घटना घर की कलेश से जुड़ी हुई है।

प्रारम्भिक जांच में पुलिस के सामने आया है कि आज सुबह ढाणी में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कलेश हुआ। कुछ ही देर में कलेश बढ़ गया तो पुरखाराम ने अपनी पत्नी गीता के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वह जब जमीन पर गिर गई तो पुरखाराम अपने घर से भाग निकला।

कुछ दूरी पर रोही में वह एक पेड़ पर फंदा लगा कर लटक गया। सूचना मिलने पर नोखा सीओ बनवारीलाल मीणा, पांचू थाना प्रभारी कन्हैयालाल तथा प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर नवनीतसिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

थानाधिकारी ने बताया कि महिला गीता की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। वहीं पोस्टमार्टम करवा कर शव पुरखाराम के परिजनों को सौंप दिया है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.