पत्नी पर दूसरी शादी का आरोप, मामला दर्ज

2311

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

पांचू पुलिस थाने में पत्नी पर दूसरी शादी करने का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कक्कू निवासी भगवानाराम कुम्हार ने बताया कि उसकी शादी मैनसर हाल गंगाशहर चौधरी कॉलोनी निवासी आरती कुम्हार से आठ वर्ष पूर्व 2011 में हुआ था। वह एक दिन ही ससुराल रही और वापस नहीं आई तथा ना कानूनी अथवा सामाजिक रूप से विवाह विच्छेद तलाक किया।

पति ने आरोप लगाया कि उसे यह आस थी कि आज-कल में समझ आने पर वह घर आ जाएगी। प्रार्थी ने बताया कि इसी दौरान उसकी पत्नी ने गंगाशहर के महेन्द्र कुम्हार से शादी कर ली। उसने बताया है कि दूसरी शादी के दौरान मौके पर जाकर आरोपी व उसके परिवार को समझाया गया लेकिन उन्होंने एक न सुनी और बीच मेंं आने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी भगवानाराम ने अपनी पत्नी आरती, सास मघी देवी, मोटाराम, रामचन्द्र, मनसुख, रूघाराम, रामूराम, महेन्द्र, पूनमचन्द के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.