वाट्सएप ने लिया फैसला : सिर्फ पांच ग्रुपों में ही फॉरवर्ड कर सकेंगे मैसेज

2841

व्हाट्सएप अपने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा निर्णय लेने जा रहा है। व्हाट्सएप पर लगातार फैलाई जा रहे अफवाहें और जिनके के चलते हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके आने के बाद आप कई सारे ग्रुपों में मैसेज नहीं कर पाएंगे यानि व्हाट्सएप मैसेज फॉरवर्ड (अग्रेषित) करने की ग्रुप सीमा तय करने जा रहा है।

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने गुरुवार को अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। व्हाट्सएप ने ब्लॉग में कहा है कि वह भारतीय यूजर्स के लिए जल्द ही एक ऐसा फीचर लॉन्च करने वाला है जिसके बाद वीडियो या मैसेज एक सीमित संख्या और सीमित ग्रुपोंं में ही फॉरवर्ड किए जा सकेंगे।

नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज को तुरंत फॉरवर्ड भी नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए एक समय सीमा तय की जा रही है।

साथ ही भारतीय यूजर्स जहां एक बार में सिर्फ 5 ग्रुपोंं में ही किसी मैसेज को फॉरवर्ड कर सकेंगे, वहीं अन्य देशों के यूजर्स एक बार में 20 अलग-अलग ग्रुप्स में किसी मैसेज या वीडियो को फॉरवर्ड कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत में व्हाट्सएप पर दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा वीडियो और मैसेज फॉरवर्ड किए जाते हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.