पुलिस जिसे तलाश कर रही, वह फेसबुक पर मस्त

2470
facebook crime

हत्या के आरोपी ने डाली नई पोस्ट, लोग कर रहे कमेंट्स

बीकानेर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गु्रप के जिस शूटर अंकित भादू को पंजाब, हरियाणा और प्रदेश की श्रीगंगानगर पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है, वह कहीं बैठा फेसबुक (facebook) पर मस्त है। भादू बुधवार शाम को फिर फेसबुक पर आया और एक नई पोस्ट डाली। अंकित ने इस पोस्ट में लिखा है, यदि परिस्थितियों पर आपकी मजबूत पकड़ है तो जहर उगलने वाले भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

इस पोस्ट के साथ भादू ने एक फोटो भी लगाया है, जिसमें दो जने नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में पिस्तौल हैं। फोटो में एक जने का चेहरा साफ नजर आ रहा है और दूसरे ने चेहरे पर मुखौटा लगा रखा है। भादू की इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। श्रीगंगानगर पुलिस को पंकज सोनी मर्डर केस और जॉर्डन मर्डर केस में अंकित भादू की तलाश है। स्थानीय पुलिस इलाके में गैंगवार के बढऩे के अंदेशे से चिंतित है। इस चिंता के कारण हनुमानगढ़ मेंं एसओजी के आला अफसरों की मौजूदगी में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग कर गैंगस्टरों को पकडऩे की रणनीति तैयार की है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.