बीकानेर। आवारा पशुओं को पकड़ने गए नगर निगम दल की पशु क्रुरता देखने को मिली। आवारा गोधों (सांडों) को पकड़ते वक्त निगम दल के कर्मी इस बात की तो पूरी सावधानी बरत रहे थे कि आवारा गोधे कहीं उन्हें चोटिल न कर दे लेकिन आवारा सांड को चोट न लगे इस इस ओर सचेत नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार के इस अभियान में गाड़ी में चढ़ाते वक्त एक गोधा बेहोश हो गया। निगम वाले उसे उसी हालत में ले गए। इसे देख लोगों के मुंह से बरबस निकल पड़ा ‘जानवर चाहे हो, उसके साथ बेहरमी नहीं करनी चाहिए’