अमित शाह का रोड शो, उमड़ी भीड़, लोगों ने किया स्वागत …देखें फोटो व वीडियो

3139

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार की यहां शुरुआत करते हुए आज शाम को रोड शो किया। एमएम मैदान से शुरू हुए इस रोड शो के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्प वर्षा की। रोड शो के दौरान घरों की छतों और सड़क के दोनों किनारों पर लोगों का हुजुम लगा रहा।

बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शाम बीकानेर पहुंचे और उन्होंने यहां जूनागढ़ तक रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनके साथ रहे।

तकरीबन दो घंटे तक चले इस रोड शो के दौरान अमित शाह के काफिले का जगह-जगह स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान कई स्थानों पर उन पर पुष्प वर्षा करके लोगों ने अपना स्नेह जताया। वहीं रोड शो के दौरान बहुत से लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में भारत माता की जय, भाजपा जिन्दाबाद के नारे भी लगाए जा रहे थे। बहुत से लोग अपने घरों की छत पर चढ़े थे। कुल मिला कर अमित शाह का यह रोड शो सफल माना जा रहा है।

पार्टी अध्यक्ष की खुली गाड़ी में अमित शाह के साथ पार्टी नेता देवी सिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. गोपाल जोशी, पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धिकुमारी, कोलायत से पार्टी प्रत्याशी पूनम कंवर, नोखा से बिहारीलाल बिश्नोई, श्रीडूंगरगढ़ से ताराचन्द सारस्वत, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, लूनकरणसर से सुमित गोदारा भी भी उपस्थित रहे।

रोड शो में शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, मुमताज अली भाटी, महावीर रांका, दीपक पारीक, महापौर नारायण चौपड़ा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, भंवरलाल जांगिड़, मनीष सोनी तथा डूंगर सिंह राठौड़ सहित बहुत से कार्यकर्ता शामिल रहे। इससे पूर्व शाम करीब पौने पांच बजे अमित शाह विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद सहित पार्टी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

चैयरमेन रांका ने शाह का चाँदी के मुकुट से स्वागत

रोड शो करने बीकानेर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने भव्य स्वागत किया। भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि रोशनी घर चौराहा मार्ग पर दर्जनभर रौबिलों, बैंड बाजों, ढोल ताशों व मशक वादकों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का स्वागत किया।

सोनी ने बताया कि न्यास अध्यक्ष रांका ने शाह को चाँदी का मुकुट, शॉल व साफा पहना कर उनका अभिनन्दन किया। रोशनी घर चौराहा से प्रारंभ होकर फड़ बाजार गली से पूर्व तक मार्ग पर गुलाब पुष्प बिछा दिए गए वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लेकर भारत माँ के जयकारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि महावीर रांका के नेतृत्व में रोड शो स्वागत के दौरान सभी ने केसरिया साफा पहने तथा भाजपा का ध्वज लहरा कर माहौल भाजपामय कर दिया। पार्षद शर्मा ने बताया कि इस दौरान पार्षद मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, दिनेश उपाध्याय, जगदीश मोदी, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, पंकज गहलोत, मधुसूदन शर्मा, श्रवण चौधरी, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन चौधरी, गणेश बोथरा, हनुमान रांका, रमेश सैनी, देवेन्द्र टाक, अमरदीन भुट्टा, सुरेश शर्मा, कुलदीप यादव, भाजपा आईटी सेल के विनय चौहान, भाजयुमो देहात जिला मंत्री पवन महनोत, प्रणव भोजक, भाजयुमो शहर जिला मंत्री विक्की गहलोत, निर्मल गहलोत, करणीदान चारण, मनोज पडि़हार, अंकित तंवर, करणी सिंह, राजवीर गहलोत, प्रहलाद पंचारिया, सुनील सोलंकी, विकास सोलंकी, विशाल गोलछा, सुरेन्द्र कोचर, बृजमोहन भाटी, एमडी भाटी, महेश छींपा, गौरीशंकर देवड़ा, निर्मला खत्री, कुसुम वर्मा आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.