ग्रामीण क्षेत्रों में किया 6300 पालसियों का वितरण
श्रीडूंगरगढ़। आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की ओर से बेजुबान पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पालसिया वितरण महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अभी तक समिति की ओर से 6300 पालसियों का वितरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम संयोजक रामावतार सुथार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बेजुबान पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान के तहत पालसियों का वितरण ग्रामीण अंचल के भोजास, डेलवा, बेनीसर, पुन्दलसर, सालासर, रामसरा, गुसाईसर बड़ा, सुरजनसर, जालबसर, बिरमसर, उदरासर, जैसलसर, बिग्गा, घाबरिया, जैतासर, लाधडिय़ा, जोधासर, हेमासर, लाखनसर, उदरासर चारणान, अभयसिंहपुरा, ठुकरियासर, सातलेरा, बिंझासर, कल्याण्सर, कितासर, सावंतसर, तोलियासर, कुंतासर, धीरदेशर चोटियान, धनेरू, बरजागसर, लिखमादेसर, लालासर, आडसर व श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में किया गया।
पालसिये ग्रहणकर्ताओं से बेजुबान पक्षियों के लिए पालसियों को साफ रखते हुए नियमित रूप से भरने की अपील की गई। दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का प्रत्येक से संकल्प पत्र भरवाया गया।
संभाग में इस वर्ष इस महाभियान में इतने बड़े स्तर पर पालसियों का वितरण करने वाली एक मात्र सामाजिक संस्था आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ही है।