जलदाय विभाग दे रहा है पीने के लिए गंदा पानी

2417
जलदाय विभाग
चोपड़ाबाड़ी के बाशिन्दों ने किया जेईएन का घेराव

बीकानेर। स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने का जिम्मा संभालने वाला जलदाय विभाग ही आमजन को पीने के लिए गंदा पानी दे रहा है। विभाग की लापरवाही की वजह से शहर में गंदे पानी की सप्लाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

आज चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र के लोगों ने घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने को लेकर गंगाशहर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया और वहां मौजूद अधिकारियों का घेराव किया।

अपने घरों में नल से आए गंदे पानी को बोतलों में भरकर लाए इन लोगों का आरोप है की पिछले चार दिन से क्षेत्र के बहुत से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कई बार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन पर गंदे पानी की आपूर्ति की सूचना भी दे दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में इस समस्या से परेशान लोगों ने आज जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और वहां मौजूद कनिष्ठ अभियन्ता का घेराव करते हुए स्वच्छ पानी देने की मांग की।

प्रदर्शन में आए एमएल जैन ने बताया की अधिकारियों को बार-बार कहने के बाद भी उनकी नीद नहीं खुल रही है। वहीं यह गंदा पानी पीने के चलते क्षेत्र में रहने वाले कई लोग बीमार भी हो गए हैं।

अधिकारी 24 घंटे में साफ पानी पहुंचाने का आश्वासन तो देते हैं लेकिन साफ पानी फिर भी नहीं दे रहे हैं। हालांकि कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को शहर के सभी क्षेत्रों से पानी के सेम्पल लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं लेकिन अधिकारियों को आमजन की परवाह बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है।

विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ही इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.