स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को होगा आयोजन
बीकानेर। देश के 72 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रणबांकुरा डिविजन की ओर से 14 अगस्त को बीकानेर के सादुल क्लब ग्राउंड में ‘मिलिटरी इक्वेप्मेंट एवं बैंड डिस्पले’ का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भारतीय सेना अपने हथियार, विशेष उपकरण एवं वाहनों के माध्यम से अपने युद्ध कौशल को प्रदर्शित करेगा। इस प्रदर्शन में सेना के पाइप बैंड के अलावा राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट घुड़सवारी का भी प्रर्दशन करेंगे।
रक्षा जन सम्पर्क अधिकारी कर्नल संवित घोष के अनुसार रणबांकुरा डिविजन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं और स्कूली बच्चों को भारतीय सेना की संस्कृति, प्रकृति और लड़ाई की रूपरेखा से अवगत कराने के अलावा उन्हें इस श्रेष्ठ व नीतिवान संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।











