thenews.mobilogicx.com
लोकसभा चुनाव में राजस्थान में पहले चरण में सोमवार को 13 सीटों पर 67.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान बाड़मेर में 73.51 प्रतिशत हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार बाड़मेर और अजमेर में बैलेट पेपर को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। भीषण गर्मी में लोग वोद देने घरों से निकले। इन सीटों पर 115 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर के पूर्व राजघराने की दीया कुमारी, समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2014 में इन सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था। इन 13 सीटों में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, झालावाड़-बारां और कोटा शामिल हैं।
इन सीटों पर कुल वोटर 2 करोड़ 57 लाख 77 हजार मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त आनंद कुमार के मुताबिक 13 सीटों पर चुनाव के लिए 28 हजार 182 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें शहरी क्षेत्र में 4 हजार 484 और ग्रामीण क्षेत्रों में 23 हजार 698 मतदान केंद्र थे।