कलक्टर ने किया निरीक्षण, आठ बजे शुरू होगी मतगणना

2259

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतगणना गुरूवार प्रात: 8 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रारम्भ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर समस्त तैयारियों का जायजा लिया।

गौतम ने बताया कि मतगणना के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से गणना प्रक्रिया संपादित की जाएगी। ईवीएम सुरक्षित रूप से स्ट्रॉग रूम में रखी हुई है।

सुबह सात बजे स्ट्रॉंग रूम अभ्यर्थियों व उनके अभिकर्ताओं के समक्ष खोले जाएंगे। इसके बाद पोस्टल बैलेट की गणना होगी।

सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद ईटीपीबीएस के जरिए सेवा नियोजित मतदाताओं से प्राप्त मतपत्रों की गणना की जाएगी। इसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम की गणना प्रारम्भ होगी।

मतगणना हॉल में सभी गणना टेबलों पर पूर्व का राउण्ड पूर्ण होने पर ही अगला राउण्ड प्रारम्भ किया जाएगा।

टेबल वाइज परिणाम मतगणना स्थल पर लगाए गए बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। मतगणना की राउण्ड वाइज सूचना जेनेसिस एवं राज इलेक्शन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीकानेर संसदीय क्षेत्र में 6 मई को हुए मतदान में 59.24 प्रतिशत मतदाताओं ने मत प्रयोग किया। गौतम ने बताया कि रेण्डम तरीके से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 5 ईवीएम व वीवीपैट पर्चियों को मिलान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धारा 144 के तहत बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के विजय जुलूस आदि पर प्रतिबंध रहेगा। हथियार लेकर व उद्वेलित करने वाले भाषण, भाषा का प्रयोग करना भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

मतगणना के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बिना फ्रिस्किंग, प्रवेश पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मतगणना में नियोजित होने वाले कार्मिक सुबह 6 बजे पास के साथ अपनी उपस्थिति मतगणना स्थल पर देंगे। कार्मिक पॉलिटेक्निक कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।

मीडिया सेंटर में मिलेगा प्रेस प्रतिनिधियों को प्रवेश

गौतम ने मतगणना स्थल पर बने मीडिया सेंटर का अवलोकन किया तथा बताया कि मीडिया सेंटर में टेलीफोन व डाटा कम्यूनिकेशन नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि उपनिदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए मीडिया कर्मियों को पास जारी कर दिए गए है।

मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित

गौतम ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, कोर्डलेस व वायरलेस सेट आदि पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त-जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने एक आदेश जारी कर मतगणना दिवस को मतगणना स्थल पर और शहर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था संधारण के लिए 6 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर विकास न्यास सचिव सुनीता चैधरी को पॉलीटेक्निक कॉलेज के मतगणना परिसर के अन्दर (भू-तल का क्षेत्र), जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर को मतगणना परिसर के अन्दर (प्रथम-तल का क्षेत्र), स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ताज मोहम्मद को पॉलीटेक्निक कॉलेज की चार दीवारी के अन्दर एवं प्रत्याशियों के एजेन्ट के प्रवेश द्वार पर, उपखण्ड अधिकारी छत्तरगढ़ सीता शर्मा को पॉलीटेक्निक कॉलेज की चार दीवारी के बाहरी हिस्से पर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेन्द्रपाल सिंह को बीकानेर शहर के समस्त क्षेत्र के लिए तथा अतिरिक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) रचना भाटिया को रिजर्व मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.