विजयादशमी : कई जगह हुआ पथ संचलन, स्वयं सेवकों पर हुई पुष्प वर्षा

2135

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 साल की यात्रा, होंगे कई होंगे आयोजन

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सो साल की यात्रा होने और विजयादशमी के अवसर पर आज शहर में कई जगह पथ संचलन हुए। शाखा स्तर पर हुए पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

आज जेएनवीसी कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, करणी नगर और पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में आरएसएस की ओर से पथ संचलन निकाला गया। बैंड पर बजती राष्ट्रभक्ति धुन के साथ गणवेश में लयबद्ध कदम से कदम मिलाते स्वयं सेवक जिस रास्ते से निकले, वहां मौजूद लोगों ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

 

गौरतलब है कि शताब्दी वर्ष के दौरान देशभर में पथ संचलन 2 से 15 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्वयंसेवक अनुशासन और एकता का संदेश देंगे। शताब्दी वर्ष 2 अक्टूबर, 2025 से 20 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा, जिसमें सात बड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www. newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.