भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज शाम बीकानेर पहुंचे और यहां उन्होंने पार्टी के संभाग स्तरीय अटल मीडिया सेन्टर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए।
भाजपा में दिल्ली और जयपुर के बीच मधुर सम्बंधों के सवाल पर त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में चेहरा कौन? उन्होंने कहा कि हमारा चेहरा वसुन्धरा राजे है, उनके क्या है? कांग्रेस में अभी भी पहचान कौन वाली स्थिति है।
चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि जब भी देश के किसी भी हिस्से में चुनाव आते हैं तो कांग्रेस पाकिस्तान से प्यार का राग अलापने लग जाती है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर गुजरात चुनाव के दौरान बोले थे। नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान से प्यार के गीत गा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री राहुल गांधी के लिए ट्वीट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता अब समझ गई है कि उनका असली हितैषी कौन है, इसलिए यहां की जनता पिछली परम्परा को तोडऩे वाली है। भाजपा बहुमत के साथ यहां सत्ता में दोबारा आएगी।
इससे पहले सुधांशु त्रिवेदी ने सरकारी प्रेस रोड पर स्थित पार्टी के संभाग स्तरीय अटल मीडिया सेन्टर का उद्घाटन किया। भाजपा का ये मीडिया सेंटर विधानसभा चुनाव में संभाग भर में सोशल मीडिया पर प्रचार की कमान संभालेगा।
भाजपा की ओर से प्रदेश में सभी संभाग स्तर पर इस प्रकार के अटल मीडिया सेंटर खोले जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य और देहात जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद, युवा संसद के सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत सहित संगठन के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।