वसुंधरा राजे पहुंचीं बीकानेर, रामेश्वर डूडी और जनार्दन कल्ला के घर जाकर परिजनों को दी सांत्वना

2135

बीजेपी नेता सतीश पूनिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखविंद्रसिंह रंधावा भी डूडी के परिजनों से मिले

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बीकानेर पहुंची। डूडी के निवास पहुंचकर स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व.डूडी की धर्मपत्नी एवं नोखा विधायक सुशीला डूडी, पुत्र अजय डूडी सहित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पश्चिमी क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ ताराचंद सारस्वत सहित कई नेता मौजूद रहे। वसुंधरा राजे ने स्व. डूडी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 25 महीनों में बहुत दुख सहे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे। वे बेहद नेक इंसान थे। जब मैं मुख्यमंत्री थी और वो नेता प्रतिपक्ष थे, तब हमारे बीच कई मुद्दों पर नोक झोंक होती थी लेकिन कभी वैर नहीं था। डूडीजी स्वास्थ्य को लेकर बहुत सचेत रहते थे। भले आदमी थे, भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी डूडी के निवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविंद्रसिंह रंधावा भी रामेश्वर डूडी के घर पहुंचे। डूडी के परिजनों से मिले। इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस से काम लेने की सांत्वनाएं दीं।

कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के घर भी पहुंचीं राजे। पूर्व मंत्री डॉ.बीडी कल्ला, जनार्दन कल्ला से मिलकर प्रकट की संवेदना

रामेश्वर डूडी के निवास स्थान से वसुंधरा राजे सीधे डागा चौक स्थित कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के घर पहुंचीं। वहां उन्होंने जनार्दन कल्ला और पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट की।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला की पत्नी सावित्रीदेवी कल्ला का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। इस दौरान कल्ला परिवार के त्रिलोकी कल्ला, महेंद्र, अनिल, कमल, आदित्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं वसुंधरा राजे के साथपूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, विधायक जेठानंद व्यास, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, महावीर रांका सहित कई लोग शोक प्रकट करने डागा चौक पहुंचे।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www. newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.