बीकानेर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी पद पर नरेश भारद्वाज के पदभार ग्रहण करने पर उतर-पश्चिमी रेलवे मजदूर संघ द्वारा सहायक कार्मिक अधिकारी नरेश भारद्वाज का स्वागत किया गया।
UPRMS कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नित्यानन्द जांगू और मंडल मंत्री अंसार अहमद की अगुवाई में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में नव पदस्थापित सहायक कार्मिक अधिकारी नरेश भारद्वाज का प्रतीक चिन्ह ओर माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
वहीं यहां से जयपुर स्थानांतरित हुए सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी महेंद्रसिंह नेगी को भी UPRMS पदाधिकारियो द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर UPRMS के मंडल मंत्री अंसार अहमद ने बताया कि नरेश भारद्वाज अजमेर से स्थानान्तरित होकर बीकानेर DRM कार्यालय में सहायक कार्मिक अधिकारी पद पर लगे है। इनके पदभार ग्रहण करने से मंडल के ज्वानिंग,प्रमोशन व ट्रांसफर केसों के कार्यो को गति मिलेगी।
इस अवसर पर ब्रांच वर्कशॉप सचिव विजयसिंह भाटी, जॉइंट सेक्रटरी आशु सोलंकी, पवन पांडे, पृथ्वीराज आदि UPRMS पदाधिकारी मौजूद रहे।










