बीकानेर। केन्द्रीय राज्य मंत्री (union ministers) अर्जुनराम मेघवाल पर आरोपियों को संरक्षण दिए जाने के आरोप नोखा कांग्रेस देहात अध्यक्ष मेघसिंह ने लगाए हैं।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नोखा में रहने वाले महावीर झंवर, महेश झंवर सहित कई जने अर्जुनसिंह की हत्या के और उसकी पत्नी से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में आरोपी हैं। इनके आरोपों से जुड़े तथ्य 28 मई को पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा को दे दिए गए थे।
केन्द्रीय राज्य मंंत्री अर्जुनराम मेघवाल 28 मई को उनके नोखा स्थित घर पहुंचे थे। नोखा कस्बे में इस बात की चर्चा है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री ने उन्हें कुछ नहीं बिगड़ने का आश्वासन दिया था। मेघसिंह ने बताया कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा।










