केन्द्रीय राज्यमंत्री गजेन्द्र सिंह ने की कार्यकर्ताओं से रायशुमारी

दीपावली से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को देंगे दावेदारों का फीडबैक। फिर होगी आला पदाधिकारियों के बीच चर्चा, दीपावली के बाद प्रत्याशियों की सूची होगी जारी।

बीकानेर। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत आज बीकानेर पहुंचे और शुभम गार्डन में पार्टी के कार्यकर्ताओं से दावेदारों के बारे में रायशुमारी की।

जानकारी के अनुसार शुभम गार्डन में गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के दावेदार सहीराम दुसाद और सुमित गोदारा के बारे में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।  इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दावदारों के बारे में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

यहां से वे हर घर भाजपा अभियान के तहत सादुलगंज क्षेत्र में गए और तकरीबन 15-20 घरों में जनसम्पर्क किया। इसके बाद गजेन्द्र सिंह शेखावत अपनी बहिन के घर चले गए। वहां पर पहुंचे पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जिले भर की सीटों पर आए दावेदारों के बारे में चर्चा की।

शाम को वे वापस शुभम गार्डन पहुंचे और वहां नोखा, खाजूवाला, बीकानेर पूर्व और पश्चिम क्षेत्र के दावेदारों का फीडबैक लेने के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

इससे पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, युवा भाजपा के सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अशोक भाटी सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 

Newsfastweb: