मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में मनाया केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन

2135

ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिखी सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन आज चकगर्बी स्थित ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान द्वारा संचालित अपना परिवार सेवा सदन मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में हर्षोल्लास और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन एवं विजयकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से रूबरू होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई और उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। इस अवसर पर पुनर्वास गृह में केक काटा गया और आवासितों में वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वरलाल बिश्नोई ने कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक जन्मदिवस समारोह न होकर सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत कार्यक्रम है। पुनर्वास गृह के वृद्धजन, लाभार्थी, स्टाफ सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष और स्मरणीय बना दिया है।

 

कार्यक्रम की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन समाज के उस वर्ग के बीच मनाया गया है, जो सामाजिक पुनर्वास और संरक्षण की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थितजन ने मेघवाल के सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बुजुर्गों में आत्मविश्वास, सामाजिक जुड़ाव और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होने जीवन पर्यंत मेहनत कर आगे बढ़ते हुए केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री तक का सफर तय किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के मैनेजर जियाउर्रहमान चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही पूनम चौधरी, मुकेश चौधरी, सुमन चौधरी, रजनी शर्मा, संतोष चौधरी, विनोद कुमार, लक्ष्मी, सोहनलाल, मुकेश जांगिड़ सहित पुनर्वास गृह का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.