सरकारी क्वार्टर में अनैतिक काम, लोगों में रोष

2622
क्वार्टर में अनैतिक काम

पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में शख्स को किया गिरफ्तार, युवती को परिजनों के साथ भेजा।

बीकानेर। पवनपुरी क्षेत्र स्थित पीएनटी कॉलोनी के एक क्वार्टर में अनैतिक काम की नीयत से एक युवती को लेकर पहुंचे डाक विभाग के कर्मचारी को जेएनवी कॉलोनी पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए युवती को पहले थाने ले गई और बाद में परिजनों को बुलवा कर उसे, उनके साथ भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक डाक विभाग में चालक के पद पर कार्यरत जयपाल जाट झूंझुनूं का रहने वाला है। वह यहां पीएनटी क्वार्टर में अकेला रहता है। वह यहां हर रात को इस युवती को लेकर आता था।

जिसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी शर्मसार महसूस कर रहे थे और कई दिनों से इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की सोच रहे थे।

बुधवार रात को जैसे ही जयपाल जाट इस युवती को अपने क्वार्टर में लेकर पहुंचा, वैसे ही क्वार्टरों में रहने वाले लोगों ने जेएनवी थाने में सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और युवती को साथ लेकर थाने पहुंच गए।

इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और लोग तरह-तरह की बातें करते सुनाई दिए लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवती के परिजनों को थाने बुलवा लिया। काफी देर समझाइश के बाद युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया।

इधर, अनैतिक काम करने का आरोपी शख्स अपने रसूखदार जानकारों से पुलिस पर मामले को दबाने के लिए सिफारिशें भी करवाता रहा लेकिन इस मामले के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल लक्ष्मणराम ने किसी की नहीं सुनी और आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

रात भर हवालात में रखने के बाद गुरुवार सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.