दो जनों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

गंगाशहर थानान्तर्गत नाबालिग के साथ मारपीट व दुष्कर्म प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर कुम्हारों के मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग युवती ने अपने घर के पास रहने वाले देवीलाल व मघाराम के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि उक्त आरोपियों ने घर में जबरदस्ती घुस कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे तथा विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

पीडि़ता ने बताया कि उस वक्त घर में वो और उसकी भाभी उपस्थित थीं। भाभी बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। वहीं दूसरी ओर इसे आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ 457, 376, 511, 323, 34 भादस व 16, 17 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच गंगाशहर थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां को सौंपी गई है।

Newsfastweb: