Bikaner / thenews.mobilogicx.com
पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग के पालने में सुबह करीब नौ बजे एक नवजात बच्ची मिली।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वाईके शर्मा योगी ने बताया कि डॉ. सुमेर सिंह ने सूचना दी कि पालने में एक नवजात शिशु है।
योगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पीबीएम पहुंच शिशु की जानकारी ली।
शिशु विभाग की सूचनानुसार बच्ची का जन्म 36 सप्ताह की गर्भावस्था से पूर्व हुआ है।
नवजात की सभी स्वास्थ संबंधी रिपोट्र्स सामान्य है किन्तु अभी चिकित्सीय देख रेख मे नर्सरी में रखा गया है।
बच्ची जनाना अस्पताल के पालने में ड्यूटी स्टाफ को मिली, उन्ही के द्वारा आपातकालीन इकाई, शिशु विभाग में भर्ती करवाई गई।
चिकित्सकों के द्वारा सामान्य घोषित किये जाने के पश्चात् नवजात को पवनपुरी स्थित शिशु गृह में स्थानांतरित किया जाएगा।
अध्यक्ष योगी ने बताया कि विधिक आधार पर दत्तक गृहण की औपचारिक्ताएं पूर्ण कर उसे किसी सक्षम परिवार का सदस्य बनाने की कार्यवाही की जाएगी।











