बीकानेर thenews.mobilogicx.com नाल एयरपोर्ट से सीधे आचार्य तुलसी समाधि पहुंचे अशोक गहलोत ने दर्शन के बाद कहा कि यहां आकर सुकून मिला है और राजस्थान में सरकार बनने के बाद वो स्वयं यहां आएंगे और सभी को साथ अवश्य लाएंगे।
गहलोत ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी के समाधि का दर्शन करना एक अद्भुत अनुभव है। मैं यहां पहले भी कई बार आ चुका हूँ। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ परिसर में इतना आध्यात्मिक वातावरण पाकर मनोबल बढ़ा है। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि अशेक गहलोत बीकानेर पूर्व व पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी एवं कई कार्यकर्ताओं के साथ आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान पहुंचकर आचार्य श्री तुलसी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। अशोक गहलोत नाल हवाई अड्डे से सीधे नैतिकता का शक्तिपीठ पहुंचे और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
अशोक गहलोत को आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने पताका पहनाकर स्वगात किया तथा महामंत्री जतनलाल दूगड़ ने बी.डी.कल्ला को जैन पताका पहनाई। बीकानेर पूर्व के प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर को स्वयं अषोक गहलोत ने जैन पताका पहनाई।
महामंत्री जतनलाल दूगड़ ने अशेक गहलोत को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गहलोत के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जियाउल रहमान, विनोद बाफना, सुरेन्द्र जैन, जतन संचेती, अनिल सेठिया, पियुष लुणिया, विजेन्द्र छाजेड़, पवन सोनी, डालचन्द भूरा, अरूण नाहटा, अमित नाहटा, नन्दलाल शर्मा, पूनमचन्द तातेड़, शिखरचन्द दूगड़, राजकुमार दूगड़, मूलचन्द दूगड़, निर्मल भूरा, कन्हैयालाल रामपुरिया सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ता व सदस्यगण उपस्थित थे।











