बीकानेर। शहर के अतिव्यस्त बाजार महात्मा गांधी रोड पर शनिवार देर शाम को सिलेंडर भरा ट्रक घुस गया। यातायात पुलिस की गैर मौजूदगी में ट्रक कोटगेट फाटक तक पहुंच गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में घुसे ट्रक को देख कर कुछ लोगों ने ट्रक ड्राइवर को वापिस लौटने को कहा तो पता लगा कि ड्राइवर शराब के नशे में था। गाली-गलौच करने पर मौके पर मौजूद भीड़ ने ड्राइवर को पीट दिया और कोटगेट थाने में सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ कर ट्रक को सीज कोो सीज किया और थाने ले गई। बताया जा रहा है कि ट्रक भारत गैस के LPG सिलेंडरों से भरा था।