गंगाशहर में कैंडल मार्च से दी शहीदों को श्रद्धांजलि

2295
Bikaner / thenews.mobilogicx.com
गंगाशहर चौपड़ा बाड़ी स्थित श्री महावीर चिल्ड्रन स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज गहलोत ने बताया कि बच्चों ने हाथों में कैंडल लेकर वंदे मातरम, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए महावीर चौक सर्किल तक रैली निकाली।
अध्यापिका उर्मिला गहलोत ने बताया कि शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता तथा बच्चों द्वारा रैली निकलवा कर उन्हें देश भक्ति के लिए प्रेरित करना ही इस कैंडल मार्च का उद्देश्य था। कैंडल मार्च के दौरान उर्मिला शर्मा, वर्षा शर्मा, गोविन्द सहित अनेक क्षेत्रवासी भी शामिल रहे।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.