गोकुल प्रसाद पुरोहित को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी गोकुलप्रसाद पुरोहित की 32 वीं पुण्यतिथि पर आज नत्थूसर गेट के बाहर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला ने गोकुलप्रसाद पुरोहित के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, बल्लभ कोचर, हीरालाल हर्ष, कमल कल्ला, सुरेन्द्र व्यास, मदनगोपाल पुरोहित, वेणुराजगोपाल पुरोहित सहित पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल के अविनाश जोशी, पार्षद नरेश जोशी ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा में संतोष रंगा, भरत पुरोहित, सांवरलाल रंगा, सुमित कोचर, श्रीलाल व्यास, भारत प्रकाश श्रीमाली, कंवरलाल बोहरा, शर्मिला पंचारिया सहित कई जने मौजूद रहे।

Newsfastweb: