बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों को सोमवार सुबह 6 बजे से 20 जून सुबह 6 बजे तक पीने के लिए पानी चलाए जाने का चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।
अतिरिक्त आयुक्त क्षेत्रीय विकास इंगानप ने बताया कि इस समय अवधि के दौरान परियोजना की विभिन्न नहरों की अनिवार्य आवश्यकता 1080.44 क्यूसेक है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमानुसार 18 जून सुबह 6 बजे से 20 जून सुबह 6 बजे तक इंदिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 620 तक की नहरों के लिए 500 क्यूसेक पानी, इंदिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 620 से 1254 तक की नहरों के लिए 500 क्यूसेक पानी तथा इंदिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 1254 से टेल तक की नहरों के लिए 300 क्यूसेक पानी, अनिवार्य आवश्यकता एवं लोसेज के पश्चात पीने के लिए पानी उपलब्ध रहेगा।











