श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक तीनों संदिग्धों के पास से पाकिस्तानी सिम, मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। वहीं पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों तस्कर श्रीकरणपुर की एक धर्मशाला में ठहरे हुए थे।
पंजाब पुलिस ने श्रीगंगानगर से हेरोइन की बड़ी खेप के चलते 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बड़ी मात्रा में हेरोइन पाकिस्तान से आनी थी। पुलिस को मिली सूचना पर वह श्रीकरणपुर धर्मशाला पहुंची और वहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से नकदी के अलावा पाकिस्तानी सिम और मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नशे के लिए हेरोइन की बड़ी खेप लाने की जिम्मेदारी इन तीनों तस्करों पर ही थी।












