सीएम गहलोत, डॉ. कल्ला व भाटी के समक्ष पहुंचे बीकानेर के तीन व्यापारी

2420

समस्याओं व सुविधाओं के लिए सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

thenews.mobilogicx.com

बीकानेर की समस्याओं के निराकरण व सुविधाओं का 11 सूत्री ज्ञापन सीएम अशोक गहलोत, केबिनेट मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एवं राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी को सौंपा गया।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी एवं करणी इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने यह मांग पत्र उक्त तीनों को सौंपा।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के डीपी पच्चीसिया ने बताया कि ज्ञापन में बीकानेर को गैस पाइप लाइन से जोडऩे, केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में प्रस्तावित एम्स हॉस्पिटल बीकानेर में खुलवाने की मांग की गई। वहीं बीकानेर के चारों और रिंग रोड बनाने के प्रयास किये जाए तथा आतिशबाजी मार्केट एवं लकड़ मंडी के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का भी जिक्र मांग पत्र में किया गया।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि ज्ञापन में बीकानेर में रेलवे द्वारा ड्राईपोर्ट बनवाने तथा सिटी के नजदीकी क्षेत्र के समीप फायर सब-स्टेशन खुलवाने एवं शहर के बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए मुख्य बाजारों के समीप अंडर पार्किंग बनवाने के सुझाव भी प्रेषित किए गए।

करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने बताया कि मांग पत्र में रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र हेतु अतिरिक्त पानी की टंकी का निर्माण करवाकर पर्याप्त जलापूर्ति की व्यवस्था व करणी औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शोभासर जल संयंत्र से करने की तथा जीएसटी के प्रावधानों के सरलीकरण हेतु प्रयास करवाने की मांग की गई है। कोठारी ने बताया कि बीकानेर में पूर्व में बंद हो चुकी फ़ूड टेस्टिंग लैब को पुन: चालू करवाने व कृषि आधारित उद्योगों के विकास हेतु अन्य प्रान्तों से आयातित कच्चे माल पर लागू मंडी शुल्क में छूट प्रदान करने एवं 58 (4) को भूतलक्षी प्रभाव से पुन: लागू करवाने की मांग की गई।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.