कोझिकोड (केरल)। केरल के कोझिकोड जिले में घातक वायरस की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस की चपेट में आए छह लोगों की हालत नाजुक है। ऐसे 25 मरीजों को निगरानी में रखा गया है।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आपात बैठक के बाद बताया कि केरल में इस वायरस से नौ लोगों की मौत हो गई। मणिपुर लैब में हुए टेस्ट से यह खुलासा हुआ है कि एक दुर्लभ वायरस, जो आमतौर पर राज्य में नहीं पाया जाता, इन मौतों का जिम्मेदार है। सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे गए हैं, जिससे वायरस की सटीक जानकारी मिल सके। पुणे लैब से नतीजे जल्द ही मिलेंगे।
सांसद ने बताया कि कुछ डॉक्टरोंं ने बताया है कि यह निपाह नाम का विषाणु है, जबकि अन्य डॉक्टरों ने इसे जूनोटिक वायरस बताया है, जो घातक है और तेजी से फैलता है। रामचंद्रन ने पत्र में कहा है, ‘विषाणु की चपेट में आए लोगों की मृत्यु दर 70 प्रतिशत होती है। बीमारी को बढ़नेे से रोकने की जरूरत है।’