मोबाइल पर बातें, देहशोषण और फिर खाने में जहर

2315

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

कोटगेट थाने में सुभाषपुरा निवासी महिला ने उसके साथ खोटा काम करने व खाने में जहर देने का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली रिपोर्ट के अनुसार पीडि़ता फिलहाल पीबीएम के जे वार्ड में उपचाराधीन है।

पीडि़ता ने पर्चा बयान में बताया कि जेलवेल टंकी निवासी असलम ने पिछले कई दिनों से उससे मोबाइल पर बात कर रहा था तथा कई बार उसके साथ इच्छा के विरुद्ध खोटा काम भी किया।

प्रार्थिनी ने बताया कि उसका 38000 रुपए का सोने का झुमका भी ले लिया। रिपोर्ट में प्रार्थिनी ने असलम व उसके माता-पिता हाजी नासिर, आमन हाजन पर आरोप लगाया कि उसे घर बुलाया तथा जहरीला पदार्थ मिलाया हुआ खाना खिला दिया। जिससे चक्कर आने लगे तथा एक टैक्सी वाले ने सहायता करते हुए पीबीएम अस्पताल पहुंचा दिया।

मामले की जांच आईसी एसएचओ महावीर प्रसाद कर रहे हैं। पुलिस ने 35/19 धारा 366, 382, 342, 376, 328, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.