चोरी और सीनाजोरी, शराब के नशे में मीडियाकर्मी को धमकाया

2453

हमेशा की तरह पुलिस की लेटलतीफी

बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पब्लिक पार्क में रविवार को कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे थे। मीडियाकर्मी को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गया और उनका वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनता पहले तो वे अपनी गलती मानने लगे लेकिन बाद में वे उग्र हो गए और मीडियाकर्मी के गले पर छुरी लगा कर उसे धमकाने लगे। इस बीच मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने सदर थाने को इसकी सूचना दे दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची।

टजानकारी मिलने पर आस-पास रहे मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही मीडियाकर्मी एकत्र होने लगे आरोपी मौका निकाल निकल लिए। शराबियों के चले जाने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मीडियाकर्मियों ने देर से आने पर एतराज जताया।

गौरतलब है कि पब्लिक पार्क में नशेेेड़ियों का जमावड़ा लगता है। सुबह हो या दोपहर या फिर शाम, यहां तक की देर रात तक लोगों को इस सार्वजनिक पार्क में नशा करते देखा जा  सकता हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.