सोमलसर गांव में युवक ने फांसी खाई

2780
सोमलसर गांव

बीकानेर। नोखा के सोमलसर गांव में एक शख्स ने पेड़ पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और नोखा के राजकीय अस्पताल में रखवाया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पहचान बुधरों की ढाणी निवासी मघाराम के रूप में की है। उसने गांव की नुआं नाड़ी के पास पेड़ पर फंदा लगाया। वह पास ही स्थित नलकूप पर खेती करता था। इन दिनों वह अपने गांव में ही रह रहा था। सोमलसर में उसे बहुत कम लोग पहचानते थे। इसी वजह से उसकी शिनाख्त काफी मशक्कत के बाद हुई है। उसे पेड़ पर लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ में से ही किसी ने पुलिस को सूचना दी थी।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलवा लिया है। पुलिस परिजनों की ओर से मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.