केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाई दिवाली

2140

दीप जलाए, मुंह करवाया मीठा, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज शाम बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मेघवाल ने दीप प्रज्वलित किए। मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा करवाया और फुलझडियां जलाकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के देश सेवा के जज्बे की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों ने अपने शौर्य से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जवान आपसी भाईचारा, प्रेम और अखंडता का संदेश देते हैं। इनके साथ त्यौहार मनाना गर्व की अनुभूति है।

 

उन्होंने ‘वोकल फिर लोकल’ का संदेश देते हुए स्थानीय आर्टिजन, मिट्टी के दीपक बनाने वालों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि दीपावली हमारे जीवन में प्रकाश के महत्त्व को समझाने वाला त्यौहार है। इस दिन जीवन में प्रकाश को प्रवेश की अनुमति दें। प्रकाश के प्रवेश से अंधेरा दूर होता है।
इस दौरान बीएसएफ के अधिकारी, जवान और गुमानसिंह राजपुरोहित, तेजाराम मेघवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.