प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण – श्याम पंचारिया

2135

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियों की बैठक आयोजित

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के 11 अप्रैल के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियों के संबंध में आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के विभिन्न आयामों को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध, जिला महामंत्री दिलीपसिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, चंपालाल गेधर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर पारीक, जिला मंत्री राजाराम ओझा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पूराराम ढाका, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सीआर चौधरी, नेमगिरि गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत, सुनील मेघवाल, मीडिया सह संयोजक अशोक मारू, मोहन कस्वा, अजय काजला, रजनीकांत सारस्वत एवं महेश चारण सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं तथा संगठन की मजबूती में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi

www.newsfastweb.com

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.