झूठ बोल रही सपना चौधरी के लिए कांग्रेस ने दिए ये सबूत!

thenews.mobilogicx.com

एक दिन पहले कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा से डांसर सपना चौधरी राजनैतिक हल्कों में भी सुर्खियों में नजर आई। लेकिन दूसरे दिन ही सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया, लेकिन अब सपना के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि खुद पार्टी ने की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने फोटो जारी कर बताया कि सपना चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लेटर हेड का एक फोटो जारी किया है जिसमें सपना चौधरी के पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस लेटर हेड में सपना की पूरी जानकारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी ने कहा है कि सपना चौधरी ने खुद सदस्यता फॉर्म भरा। उनकी बहन ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। उनके पास दोनों के फॉर्म मौजूद हैं।

सपना चौधरी के कांग्रेस का दामन थामने की बात को लेकर तीन दिन से चुनावी हलचल तेज हो गई थीं, कि सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है और वो जल्द ही कांग्रेस की तरफ से लोकसभा उम्मीदवार भी होंगी। मगर रविवार को सपना ने खुद कहा कि उन्होंने कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाया है।

सपना ने कहा, ‘प्रियंका के साथ जो मेरी तस्वीरें हैं वो पुरानी हैं। सारी तस्वीरें पुरानी हैं। मैंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की। मेरे लिए सारी पार्टी एक समान है। मैं कलाकार हूं। चुनाव लडऩे की मेरी कोई मंशा नहीं। प्रियंका से मिली थी। मैं मनोज तिवारी के संपर्क में हूं। राजबब्बर से मैंने मुलाकात नहीं की। मैंने कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाया है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: