बीकानेर। संभाग के श्रीगंगानगर जिले में आज शाम को बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक जयपुर से आया निजी कम्पनी का विमान श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान हवाई अड्डे पर उतर रहा था। रनवे छोटा होने की वजह से हवाई जहाज दीवार से जा टकराया। इस हादसे में विमान काफी क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन हवाई जहाज में बैठी सभी सवारियां सकुशल रहीं।
बताया जा रहा है कि निजी कम्पनी के इस विमान में सात सवारियां बैठी थीं जो जयपुर से श्रीगंगानगर आई थी। जैसे ही हवाई जहाज दीवार से टकराया वैसे ही इसके इंजन में आग लग गई। हवाई अड्डे पर मौजूद दमकलों ने आग पर काबू पाने के तुरन्त प्रभाव से कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।