शहर में लगे कचरे के ढेर, लोग परेशान, रास्ता रोका, देखें वीडियो…

2380

सिटी कोतवाली क्षेत्र में टायर फूंक कर लोगों ने महापौर के खिलाफ किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया रास्ता।

बीकानेर। दो दिनों से कचरा नहीं उठाए जाने शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं। गंदगी से परेशान लोगों ने आज सिटी कोतवाली के उस्ता बारी क्षेत्र में टायर जलाकर महापौर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नगर निगम की बेरूखी से आक्रोशित लोगों ने रास्ता भी रोक दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश कर रास्ता खुलवाया।

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों के मुताबिक पिछले दो दिनों से नगर निगम के ट्रेक्टर क्षेत्र में नहीं आए, जिसकी वजह से कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। गंदगी की वजह से क्षेत्रवासियों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है और इसकी वजह से बीमारियां फैलने की आशंका भी प्रबल हो रही है।

लोगों ने बताया कि कचरा उठवाने के लिए कई बार महापौर नारायण चौपड़ा और निगम के अधिकारियों से निवेदन किया गया लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई होती नहीं देखी गई।

रास्ता रोके जाने की वजह से वहां वाहनों की कतारें लग गई और जाम में फंसे लोग प्रदर्शनकारियों को रास्ता खोलने का दबाव डालने लगे। इसी बीच वहां प्रदर्शनकारियों और राहगीरों के बीच कहासुनी भी हो गई। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की और रास्ता खुलवाया। साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू करने के लिए नगर निगम अधिकारियों से बात करने का आश्वासन भी दिया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.