जेएनवी पुलिस की कार्रवाई
बीकानेर। एलडीसी की परीक्षा में आज किसी और अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने वाले मुन्नाभाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परीक्षा केन्द्र के अधीक्षक की शिकायत पर जेएनवी कॉलोनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक किशन राजपूत नाम का यह युवक किसी महिपाल सिंह नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।