की आवासितों की सेवा, कराया भोजन
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारी और संरक्षक मण्डल के सदस्य आज अपना घर आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे आवासितों की सेवा की और उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया।
व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के अनुसार जो व्यक्ति अपना घर आश्रम से जुड़कर नर सेवा नारायण सेवा की इस मुहीम का हिस्सा बनता है, उस व्यक्ति को जीवन में कभी कोई तकलीफ नहीं रहती है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
इस अवसर पर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने व्यापार उद्योग मण्डल के सभी पदाधिकारियों को आश्रम की व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर संरक्षक परिषद के अनन्तवीर जैन, बजरंगलाल सेवग, व्यापार मंडल के सचिव वीरेन्द्र किराडू, उपाध्यक्ष उमाशंकर आचार्य, महावीर पुरोहित, प्रचार मंत्री दिलीप भाई पारिख, सह सचिव महेंद्र दूसाद, कार्यकारिणी सदस्य समुन्द्रसिंह राठौड़, विशेष आमंत्रित सदस्य जयनारायण गोयल एवं भंवरू खां आदि मौजूद रहे।











