निगम की नाकारी, असहाय महापौर, नाले में फंसी गाय

2283

thenews.mobilogicx.com

पार्षद आदर्श शर्मा ने दिखाई सजगता

गुरुवार सुबह पीबीएम परिसर में खुले पड़े नाले में एक गाय के फंस जाने से हंगामा मच गया। सुबह 9 बजे के करीब पार्षद आदर्श शर्मा को सूचना मिलने पर वहां पीबीएम परिसर पहुंचे और तुरन्त नगर निगम आयुक्त को सूचना दी, लेकिन निगम से काफी देर तक कोई भी सहायता मौका स्थल पर नहीं पहुंची। पार्षद शर्मा ने बताया कि महापौर नारायण चौपड़ा ने भी पीबीएम परिसर पहुंच कर निगम में सूचना दी लेकिन कोई त्वरित रूप से सुनवाई नहीं हुई और काफी देर बाद जब निगम की गाड़ी वहां पहुंची तो बिना किसी संसाधन के।

निगम की इस नाकारी को उपस्थित सभी लोगों ने देखा और तुरन्त वहां स्वयं के प्रयास से गाय को नाले से निकालने में जुट गए। इसी समय बिजली विभाग की एक गाड़ी वहां से निकल रही थी उससे रस्सी वगैरा लेकर गाय को निकालने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने गाय को जैसे-तैसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मौके पर महापौर तो पहुंच गए लेकिन निगम से नाले से गाय निकलवाने किसी भी तरह की ठोस मदद नहीं मिल पाई।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqC70kPx2S9FBh0Xy3cqvT

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.