खाईवाली करते चार चढ़े पुलिस के हत्थे

2701

बीकानेर। कोटगेट थाने ने आईपीएल टी-20 पर सट्टा कर रहे चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों की पड़ताल कर रही है।
थानाप्रभारी अरविन्दकुमार ने बताया कि गोपनीय सूचना पर गोगागेट क्षेत्र स्थित मालियों के मोहल्ले में सुनील कच्छावा पुत्र नारायणराम के घर दबिश दी गई, जहां सट्टा कर रहे जेठमल, मेघराज पुत्र आसकरण जैन, जयकिशन पुत्र भंवरलाल सोनी और मुकेश पुत्र मूलचन्द नाई को गिरफ्तार कियागया। चारों आरोपी पाबूचौक, गंगाशहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से एक एलईडी मय सेटटॉप बॉक्स, डिश एन्टिना, लैपटॉप, 14 मोबाइल, 6 चार्जर, एक डोंगल और लाखों रुपए का लिखित हिसाब बरामद किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.