हिन्दु सम्मेलन शनिवार को धरणीधर मैदान में, तैयारियां पूरी

2135

शहीद दिवस और गुरु गोविंदसिंह जयंती पर हर वर्ष होता है आयोजन

हिंदू जागरण मंच है आयोजनकर्ता, शहरवासियों में उत्साह

बीकानेर। शहीद दिवस और गुरु गोविंदसिंह जयंती पर कल यानि शनिवार को धरणीधर मैदान पर हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

आज हिंदू जागरण मंच के प्रान्त सह सयोजक शैलेष गुप्ता ने बताया कि कल शहीद दिवस एंव गुरू गोविन्द सिंह जयन्ति पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस हिन्दू सम्मेलन में मंच के पदाधिकारियों के अतिरिक्त सिख सन्त मंचस्थ रहेंगे, जो गुरू गोविन्दसिंह जी और उनके परिवार के बारे में अपने उदबोधन में बताएंगे।

मंच महानगर संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से पंचशील कार्यक्रमों में से एक सामाजिक समरस्ता का संदेश भी दिया जाता है। जिसके तहत सभी उपस्थित आमजन और कार्यकर्ताओं को सामुहिक रूप से बैठा कर भोजन प्रसाद करवाया जाता है। सभी लोगों को जाति धर्म पंत आदि से उपर उठ कर एक जाजम पर एक साथ बैठा कर भोजन करवाया जाता है। इसमें हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में आमजन एंव कार्यकर्ता भाग लेते हैं।

वंही मंच के सुनील कश्यप ने बताया कि कल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई है। कार्यकर्ताओं को कार्य का विभाजन कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे नन्हे बालकों द्वारा रोचक प्रस्तुति दी जायेगी और संगीतमय वातावरण में देशभक्ति गीतों का भी आयोजन होगा।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.