mjsu गंगासिंह विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कल, संस्कृति के अनुरूप होंगे कार्यक्रम

2328
MJSU

बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (MJSU) में गुरुवार को 15वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दिन के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होंगे। 15 कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसको लेकर आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भागीरथसिंह मीडिया से रूबरू हुए।

कुलपति ने बताया कि इस समारोह में पर्यावरण संरक्षण, कर्मचारी कल्याण, स्वाथ्य जागरूकता के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पक्षियों हेतु पानी के  लिए मिट्टी के 51 कुंडे लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘क्या खाएं और क्यों’ नामक एक पुस्तिका कर्मचारियों को नि:शुल्क वितरण की जाएगी।

कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन रखेंं गए हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.