कलक्टर ने भगवान से की प्रार्थना….

2383
कलक्टर
अपना घर पहुंच कर व्यवस्थाएं देखी

बीकानेर। अपना घर आश्रम में आज कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता पहुंचे और वहां बेसहारा आवासियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा।

इस अवसर पर कलक्टर डॉ. गुप्ता ने भगवान से प्रार्थना की, कि अपना घर आश्रम में बेसहारा आवासियों को हमेशा सहारा मिलता रहे।

अपना घर आश्रम के अध्यक्ष डीपी पचीसिया ने बताया कि कलक्टर डॉ. गुप्ता ने आज आश्रम का अवलोकन किया और यहां कार्यरत सभी सेवा साथियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि मानव सेवा इस जगत में सबसे पुनीत कार्य है, इसलिए ही नर सेवा नारायण सेवा का कथन कहा गया है। संस्था की ओर से बेसहारों को सहारा देने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी के सहयोग से अपना घर आश्रम में बेसहारा आवासियों को सहारा मिलता रहे ऐसी मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं।

संस्था के पदाधिकारियों की ओर से कलक्टर को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष के साथ बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, महेश कोठारी, महावीर पुरोहित, उमाशंकर आचार्य, निर्मल पारख, किशन मूंधड़ा, राजाराम सारडा सहित बहुत से लोग मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.