Kolayat / thenews.mobilogicx.com
कोलायत थानान्तर्गत हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के चुंगावा निवासी हरविन्द्र सिंह ने अज्ञातजनों के खिलाफ अपने भाई की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। हरविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात जनों ने उसके भाई सुखराज सिंह की हत्या करके शव को एनएच 11 पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर अज्ञातजनों के खिलाफ 29/19 धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











