Bikaner / thenews.mobilogicx.com
ख़ास बात- कोई हथियार न लाए
बीकानेर में कल 6 अप्रेल को हिन्दू धर्म यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्रेसवार्ता आयोजित कर हिन्दू जागरण मंच के जेठानन्द व्यास ने बताया कि हर वर्ष की भांति हिन्दू धर्म यात्रा निकाली जाएगी। व्यास ने खास बात यह बताई कि सभी भाइयों से तथा हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी तरह का हथियार लेकर यात्रा में शामिल न होवें। यह हिन्दू नव वर्ष महोत्सव है, इसे प्रेम, भक्ति और उत्साह के साथ मनाएं। प्रेसवार्ता के दौरान बजरंग तंवर तथा राहुल अरोड़ा उपस्थित रहे।














