टीचर ने किया महिला टीचर के साथ अश्लील व्यवहार, अब दे रहा है धमकियां

2400

भादरा thenews.mobilogicx.com

सैनिक की पत्नी व शारीरिक शिक्षिका के साथ साथी शिक्षक ने ही शराब पीकर अश्लील व्यवहार करने व धमकियां देने वाले आरोपी पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका अनिता चौधरी जिसके साथ यह अनैतिक व्यवहार हुआ है उस पर धमकियां देने, केस वापस लेने तथा उनके अन्य साथी शिक्षकों जो गवाह हैं उन्हें बिना कोई कारण बताए एपीओ कर दिया गया है।

गत 10 वर्ष से ग्राम श्योराटाडा में अपनी सेवाएं दे रही अनीता चौधरी के विरूद्ध विभाग व विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों को कोई शिकायत नहीं मिली थी किन्तु 2 अक्टूबर को इसी विद्यालय के शिक्षक सुभाषचन्द्र ने अनीता चौधरी के साथ शराब के नशे में अश्लील व्यवहार करने व शिक्षिका के विरोध करने पर गालियां निकालते हुए फरार हो जाने के बाद चले घटनाक्रम में प्रधानाचार्य व शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर स्कूल प्रबंध कमेटी की हुई में पूरी घटना सही पाये जाने पर आरोपित शिक्षक ने प्रधानाचार्य के नाम प्रार्थना पत्र लिखकर अपनी गलती मानते हुए शारीरिक शिक्षिका अनीता चौधरी से माफी दिलवाने की मांग की।

इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जांच करने वाले डाबड़ी विधालय के प्राचार्य जयवीरसिंह और सुरतपुरा की प्राचार्य शिखा राणा ने जांच में अध्यापक सुभाष को दोषी माना है। यह मामला कुछ शिथिल पड़ा तो 12 नवम्बर को आरोपित शिक्षक सुभाष ने विद्यालय में आकर महिला शिक्षिका को धमकी देनी शुरू कर दी उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता व शिकायत करने वालों को जान से हाथ धोना पड़ सकता है।

इन धमकियों से घबराई महिला शिक्षिका अनीता ने शिक्षक सुभाषचन्द्र के विरूद्ध शराब पीकर अश्लील व्यवहार करने व धमकियां देने का मामला भादरा थाना में दर्ज कराया व इसके बाद दो जनों राजमल पुत्र पतराम, बुधराम पुत्र रामरख ने 17 नवम्बर को महिला शिक्षिका के मकान व पडोस में जाकर बदनाम करने की धमकियां देते हुए सुभाष के विरूद्ध दर्ज मामला वापस लेने व समझौता करने की धमकियां देने लगे।

इस घटना को लेकर शिक्षिका ने भादरा थाना में 20 नवम्बर 18 को मामला दर्ज कराया। भादरा पुलिस थाना ने अपनी जांच कार्यवाही करते हुए अग्रिम जमानत निरस्त होने पर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक सुभाष के निलम्बित कर दिया।

निलम्बन के बाद भी शिक्षक सुभाष निवासी भाडी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पीडित शारीरिक शिक्षिका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। राजनैतिक दबाव के चलते ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी भादरा ने ग्राम श्योराटाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर दबाव बनाकर पीडित शिक्षिका के विरूद्ध ही साजिश पूर्ण ढंग से विद्यालय में मोबाईल चलाने व ड्युटी न देने का आरोप पत्र लिखकर लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से पीडिता को व एक अन्य शिक्षक को एपीओ कर इस प्रकरण की इतिश्री करने की कौशिश की।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.