भाजपा को दोबारा सत्ता में लाना ही लक्ष्य : महेश शर्मा

2485

तीसरे मोर्चे से भाजपा को कोई चुनौती नहीं : किरोड़ीलाल मीणा

बीकानेर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद महेशचन्द्र शर्मा आज बीकानेर पहुंचे। शर्मा यहां वैद्य महावीरप्रसाद शर्मा के नागरिक अभिनन्दन समारोह में शिकरत करने आए हैं।

सरकिट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए महेश शर्मा ने कहा कि 2019 में भाजपा को सत्ता में दोबारा काबिज कराना ही प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रोंं के लिए अलग-अलग रणनीति होगी।

आएसएस और भाजपा के रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है, यह महत्वपूर्ण नही है। महत्वपूर्ण यह है कि आरएसएस समाज का एक हिस्सा है। लोगों को इस बात को समझना चाहिए। आरएसएस के कार्यकर्ता सब जगह हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल को शर्मा चतुराई से टाल गए।

वहीं इसी अभिनन्दन समारोह में शिरकत करने के लिए भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा भी यहां पहुंचे। उन्होंने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष की रिक्तता पर पार्टी के कार्यों में किसी प्रकार से प्रभाव नहीं पड़ा है। मुख्यमंत्री स्वयं प्रत्येक जिले में जा रहीं हैं और वहां तीन-चार दिन रुककर लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ले रही हैं। पार्टी के नेता और संगठन के सभी पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों को निस्तारण करवा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे से चुनौती मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वे पार्टी से बाहर निकले नेताओं को विशेषत: घनश्याम तिवाड़ी और हनुमान बेनीवाल को वापस लाने के लिए मध्यस्थता करने को तैयार हैं।

इससे पहले सरकिट हाउस में दोनों नेताओं का पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम आचार्य, विजय आचार्य, अविनाश जोशी सहित कई लोगों ने उनका सम्मान किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.