बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल : शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को

 अध्यक्ष और कार्यकारिणी लेगी शपथ

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

उद्योग मण्डल संरक्षक परिषद् के अध्यक्ष अनन्तवीर जैन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 14 जुलाई को पूगल रोड स्थित राठी-दुग्गड़ वेयर हाउस पर ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के पीठाधीश्वर रामेश्वरानन्द महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा नेता देवीसिंह भाटी करेंगे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे।

संरक्षक परिषद के सचिव चम्पकमल सुराणा ने बताया कि विशिष्ठ अतिथि के रूप में संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला, महापौर नारायण चोपड़ा, कांग्रेस नेता वीरेंद्र बेनीवाल, विकास मंच के कन्हैयालाल झंवर एवं यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम सात बजे शुरू होगा।

 

Newsfastweb: